मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

पैसे के बदले स्कूल में गाड़ी के प्रवेश की अनुमति, अभिभावकों ने किया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। आईआईएम जोका केंद्रीय विद्यालय में पैसों के बदले स्कूल

परिसर में छात्रों और अभिभावकों के दो और चार पहिया वाहन के प्रवेश के

फरामन के बाद गुस्साए अभिभावकों ने गुरुवार सुबह डायमंड हार्बर रोड पर

राष्ट्रीय राजमार्ग 117 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

आक्रोशित

अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

विरोध की खबर पाकर ठाकुरपुकुर और हरिदेबपुर थाने पुलिस और ठाकुरपुकुर

ट्रैफिक गार्ड मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए

प्रदर्शनकारियों से बात की। इस दौरान पुलिस के साथ आक्रोशित अभिभावकों की

नोक-झोंक भी हुई और तकरीबन चार घंटे पर प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। हालंकि

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट के फैसले पर उनका विरोध जारी

रहेगा।

उल्लेखनीय है कि डायमंड हार्बर रोड से जोका मैनेजमेंट के

अंतर्गत सेंट्रल स्कूल की दूरी करीब 700 मीटर है। अभिभावकों और छात्रों के

मुताबिक अगर वे कार से भीतर नहीं जाते हैं तो छात्रों को इसी रास्ते से

जाना होगा। अगर छात्रों को गेट पर छोड़ दिया गया तो स्कूल बैग ले जाना

मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि स्कूल बैग भारी है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन की

ओर से मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

11वीं कक्षा के छात्र अमन

दत्ता ने कहा कि प्रबंधन स्कूल के अंदर कार ले जाने के लिए शुल्क ले रहा

है। अगर हम भुगतान नहीं करते हैं, तो प्रबंधन हमसे कह रहा है कि हमें स्कूल

के अंदर पैदल जाना होगा। यही हमारी आपत्ति है। हमारे छोटे भाई-बहन भारी

बैग लेकर स्कूल में कैसे जाएंगे।

स्कूल के बाहर कार फीस को लेकर

नोटिस लगा दिया गया है जिसमें दोपहिया वाहनों के लिए तीन हजार, तीन-पहिया

वाहनों के लिए पांच हजार, चार-पहिया वाहनों के लिए छह हजार और बसों के लिए

1200 का वार्षिक शुल्क लगाया गया है। यानी आईआईएम जोका प्रबंधन के अंदर कार

ले जाने पर अभिभावकों को यह पैसा स्कूल को देना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें