मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

जल संकट से जुझते लोगो का नगर परिषद पर फुटा गुस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जल संकट से जुझते लोगो का नगर परिषद पर फुटा गुस्सा

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में जल संकट झेल रहे वार्ड संख्या-10 के लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। नगर परिषद क्षेत्र के इस वार्ड के दर्जनों निवासियों ने स्थानीय पार्षद, चेयरमैन और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।

स्थानीय निवासी राजीव जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नल-जल योजना एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे हर वार्ड में लागू करने का निर्देश था। लेकिन वार्ड 10 में अब तक यह योजना लागू नहीं की गई है। उनका कहना है कि योजना का प्रस्ताव वार्ड में आया था, लेकिन स्थानीय पार्षद ने इसे लगने नहीं दिया, जिससे यहां के लोग आज एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।

मोहल्ले के एक अन्य निवासी राकेश पांडेय ने बताया कि उनके पास का ही वार्ड संख्या-11 में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन और टंकी की व्यवस्था है। वहां के लोग पानी की किल्लत से पूरी तरह मुक्त हैं, लेकिन वार्ड 10 में अब भी लोग दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद सिर्फ अपने समर्थकों के घरों में ही पानी का टैंकर भिजवा रहे हैं, जबकि बाकी जनता को नजरअंदाज किया जा रहा है। नाराज़ लोगों ने मुहल्ले में घूम-घूम कर नप प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन को तेज करेंगे। विरोध प्रदर्शन में वार्ड संख्या 10 निवासी राजीव जायसवाल, राकेश पांडेय, राजेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, राकेश कुमार, दिनेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीत सर्राफ, नरेश सर्राफ सहित अन्य मोहल्लेवासी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें