मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

आईटीआई के सीएमडी का पदभार ग्रहण करने पर पूर्वांचल वासियों ने राजेश राय को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आईटीआई के सीएमडी का पदभार ग्रहण करने पर पूर्वांचल वासियों ने राजेश राय को दी बधाईलखनऊ, 22 फरवरी (हि.स.)। गाजीपुर जिले के ग्राम पाली के ईमानदार छवि वाले राजेश राय को पीएसयू इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईटीआई लिमिटेड) के अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक (सीएमडी) के रूप में नियुक्त किये जाने पर पूर्वांचल समाज और भूमिहार समाज के साथ ही गाजीपुर के लोगों ने बधाई दी है। इसके साथ ही अपेक्षा की है, की राय समाज व जिले का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे।बुधवार को सुबह भूमिहार समाज ने लखनऊ में बैठक कर राजेश राय को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उस बैठक में भाजपा नेता राजेश राय ने कहा कि हमारे राशि नाम ने सिर्फ समाज का नाम ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे बचपन से ही मेधावी रहे हैं। नि:संदेह वे और आगे जाएंगे। वहीं दिल्ली से आये और एमटीएनएल से सेवा निवृत विरेन्द्र राय ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। गाजीपुर के शेरपुर गांव के निवासी डीएवीपी में कार्यरत गोपाल राय ने भी बधाई दी। रेवतीपुर गांव निवासी सावित्री टेलीकाम के सीएमडी रविशंकर राय ने भी बधाई देते हुए कहा कि वे निश्चय ही गाजीपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बधाई संदेश भेजा है।भारत सरकार द्वारा महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक राजेश राय को आईटीआई हैदराबाद का सीएमडी नियुक्त किया है। वे गाजीपुर जिले के पाली गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने मंगलवार को आईटीआई के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया। राजेश राय अत्यंत मृदुभाषी,सहज सरल ,ईमानदार छवि और विनम्र व्यक्तित्व के धनी राजेश जी ने पूर्वांचल के साथ साथ हमारे समाज का भी मान सम्मान बढ़ाया है ।आईटीआई लिमिटेड 1948 में एक विभागीय कारखाने के रूप में एक पीएसयू में दूरसंचार प्रौद्योगिकी खंड की स्थापना की। कंपनी के पास बैंगलोर, नैनी, रायबरेली, मनकापुर और पलक्कड़ में निर्माण सुविधाएं हैं, साथ ही बैंगलोर में एक आर एंड डी सेंटर और भारत में 25 मार्केटिंग, सेवा और वरीयता (एमएसपी) केंद्र हैं, जो बैंगलोर, भुवनेश्वर, चेन्नई, सिकंदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और देश भर में 17 अन्य स्थान पर स्थित हैं।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें