मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार की जनता को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा : शाहनवाज हुसैन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार की जनता को पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बढ़त बनाए हुए है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जीत का दावा किया।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "कई राउंड की गिनती हो गई है, जिससे साफ हो गया है कि हम जीत रहे हैं।

भारी बहुमत से हम आगे हैं और सरकार बना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता को पूरा भरोसा है। इस भरोसे का नतीजा है कि हम जीत रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "बिहार में उद्योग, रोजगार और लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। हम स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं।"

भाजपा सांसद अरुण सिंह ने कहा, बिहार में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने वाली है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में काफी काम हुआ है, जिसका सीधा लाभ गरीबों, किसानों को मिला है। सृदृण कानून व्यवस्था का नतीजा है कि बिहार की जनता एनडीए को प्रचंड बहुमत के साथ जीता रही है।

बिहार चुनाव में महिलाओं के बढ़ते रुझान की तारीफ करते हुए कहा, "बिहार में महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी काम हुआ है। उन्हें मकान मिलना, लखपति दीदी बनाना, आजीविका के माध्यम से उनका सम्मान करना जैसे अनेकों काम हुए हैं। बिहार की महिलाओं को पीएम मोदी पर अटूट विश्वास है।

बिहार में नीतीश कुमार ने कानून का राज लाया, वहां पर विकास की गाड़ी दौड़ाई है।"

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबकि सुबह करीब 10.45 बजे तक नीतीश कुमार की जदयू सर्वाधिक 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। दूसरे नंबर पर भाजपा 76 सीट पर आगे है। इनके अलावा लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 37 सीटों पर आगे चल रही है। चिराग पासवान की लोजपा (आर) 21 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है।

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ। 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग हुई। शुक्रवार को सभी के नतीजे आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें