मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

जनता ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति अस्वीकार की : पंकज चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनता ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति अस्वीकार की : पंकज  चौधरी

झांसी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने साेमवार काे विपक्षी गठबंधन “इंडी एलायंस” पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन लगातार नकारात्मक और भ्रामक नैरेटिव फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता अब इन बातों को समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब भी देती है। बिहार और पश्चिम बंगाल के नतीजों से यह साबित होता है कि जनता भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है।

संगठन के दाैरे पर झांसी पहुंचे पंकज चौधरी ने हाल के चुनावी परिणामों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि बिहार और पश्चिम बंगाल के नतीजों से यह साबित होता है कि जनता भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता अब विकास और स्थिरता की राजनीति के पक्ष में खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “इंडी एलायंस” अब बिखराव की स्थिति में है और इसके अलग-अलग नेताओं के विरोधाभासी बयान इस बात को स्पष्ट करते हैं कि यह गठबंधन राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुका है। उनके अनुसार, यह गठबंधन अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक गया है और इसका राजनीतिक अस्तित्व भी प्रश्नों के घेरे में है।

उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री चाैधरी ने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता के बीच सक्रिय रहता है और केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार जनसेवा में लगा रहता है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा संगठन पूरी तरह से चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार है और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतारा जाएगा।

उन्होंने विपक्ष के “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अब केवल राजनीतिक नारा बनकर रह गया है, जिसका जमीनी स्तर पर कोई मजबूत आधार नहीं दिखाई देता। अखिलेश यादव व उनके पिता द्वारा 4 बार सत्तासीन होकर भी किसी पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी जांच ट्रस्ट स्वयं अपने स्तर पर कर रहा है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष चाैधरी ने पार्क पहुंचकर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व झलकारी बाई की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुबह उन्होंने मप्र के दतिया पहुंचकर मां पीताम्बरा के दर्शन भी किए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें