मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास पर जनता ने लगाई मोहर, बच्चा-बच्चा बोल रहा अबकी बार 400 पार : सीपी जोशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि

विधानसभा चुनावों में राजस्थान की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। लोकसभा चुनावों में भी राजस्थान की जनता

का भरपूर आशीर्वाद मिला है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी

शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने

कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर है, भाजपा की सरकार आने के

बाद संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने सहित कई बातों से जनता को गुमराह

करने का प्रयास किया लेकिन देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र

मोदी के साथ है। देश की सुदूर ढाणी में भी जाकर बोलोगे अबकी बार तो सामने

से आवाज आएगी 400 पार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास पर

जनता ने अपनी मोहर लगाई है। चार जून को भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत होगी।

जोशी ने कहा कि सत्ता का दोहन और जनता का शोषण कांग्रेस का एक

मात्र उद्देश्य है। कांग्रेस ने कभी प्रदेश की चिंता नहीं की। जनता को

सिर्फ वादे और नारे दिए। ईआरसीपी को लेकर प्रदेश की जनता को गुमराह किया।

कोयला और बिजली खरीद में घोटाला किया बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को

आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया। बिजली के क्षेत्र में भाजपा सुधार

करती है जिसे कांग्रेस अपने राज में बदतर कर देती है। प्रदेश में भाजपा की

सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री

भजनलाल शर्मा ने ईआरसीपी योजना को अमली जामा पहनाया साथ ही यमुना जल समझौता

भी हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। इसके अलावा जनहित और प्रदेश

हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनसे जनता को राहत मिल रही है।

भाजपा सरकार पांच सालों में पानी-बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए

वादों को पूरा करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें