ईद उल अजहा पर लोगों को झेलना पड़ा वाटर सप्लाई का संकट
लखनऊ, । ईद-उल-अजहा का पर्व मनाने के लिए सुबह उठे लोगों को वाटर
सप्लाई का संकट झेलना पड़ा है। भीषण गर्मी से परेशान लखनऊ के प्रीती नगर
कालोनी, अन्ना मार्केट बाजार, मड़ियांव क्षेत्र में सुबह के वक्त कुछ
मिनटों के लिए ही पानी सप्लाई हुई। लोगों के घरों में कम पानी आते ही उनका
गुस्सा फूट पड़ा।
शहर के हिन्दू मुस्लिम मिश्रित इलाके में सुबह के
वक्त सात बजे से आने वाला सप्लाई वाटर (पेयजल) कुछ ही देर आया। मड़ियांव
निवासी प्राइवेट कार्य करने वाले रवि मिश्रा ने कहा कि सुबह पानी नहीं आया।
बहुत देर तक मोटर चलाने के बाद पानी आया जो पूरे घर वालों के लिए पर्याप्त
नहीं था। वाटर सप्लाई करने वाले लोगों से बात की गयी। उन्होंने वाटर लेवल
कम होने के कारण सप्लाई में समस्या की बात कही।
प्रीती नगर
निवासी शिक्षक अजीत सिंह ने कहा कि त्यौहार के दिन पानी नहीं आने से बेहद
परेशानी हो रही है। वैसे आज के दिन छुट्टी है, पूरे दिन घर पर ही रहना है।
फिर भी सुबह के वक्त वाटर सप्लाई ना होने से पानी की आवश्यकता की पूर्ति
बाहर से लाकर करनी होगी। बिना पानी के कोई काम किया नहीं जा सकता है।
शहर
के अन्य हिस्सों में वाटर सप्लाई को लेकर शिकायतें सामने आयीं। जलकल विभाग
की ओर से वाटर सप्लाई में आ रही दिक्कतों की जानकारी साझा करते हुए
कर्मचारी रियाज ने बताया कि वाटर लेवल कम होने के कारण ही पानी की सप्लाई
में समस्या आ रही है। या फिर पम्प चलाने के लिए समय पर बिजली आपूर्ति ना
होना है। बिजली कटौती के कारण पम्प समय पर नहीं चल पा रहे हैं।
उन्होंने
कहा कि ईद उल अजहा त्यौहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। लखनऊ में भी
लोगों के बीच उत्साह से बकरीद का त्यौहार मना रहे हैं। जलकल विभाग के सभी
कर्मचारी त्यौहार पर भी लोगों के लिए ही अपनी ड्यूटी कर रहे है। ड्यूटी के
दौरान पम्प आपरेटरों की जिम्मेदारी सबसे बड़ी है, वे सुबह से ही पम्प चलाने
का कार्य प्रतिदिन करते हैं।





