मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में महागठबंधन को लेकर जनता में उत्साह : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में महागठबंधन को लेकर जनता में उत्साह : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को राबड़ी आवास से 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। यह यात्रा सुपौल, मधुबनी और दरभंगा में आयोजित की जाएगी। तेजस्वी ने कहा बिहार की जनता में महागठबंधन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए वोटर अधिकार यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "महागठबंधन के नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर जनता के बीच जा रहे हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जनता में महागठबंधन के प्रति भारी उत्साह है और लोगों का प्यार, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।"

तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, "हमारे वोटर अधिकार यात्रा से एनडीए नेताओं में बेचैनी साफ दिख रही है। हम पहले भी कह चुके हैं कि एनडीए का मतलब है 'नहीं देंगे अधिकार'। ये लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। बिहार, जो लोकतंत्र की जननी है, वहां ये लोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी।"

राहुल गांधी द्वारा ऑर्डिनेंस फाड़ने के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा, "देश में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। जानबूझकर ऐसे बिल लाए जा रहे हैं, जो लोगों को ब्लैकमेल करने और स्वार्थ सिद्ध करने के लिए हैं।"

उन्होंने बिहार में उद्योगों की कमी, शुगर मिलों के बंद होने और पलायन जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि एनडीए सरकार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से अपील की कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास असंभव है। उन्होंने कहा, "11 साल केंद्र में और 20 साल बिहार में एनडीए की सरकार रही, फिर भी बिहार की स्थिति जस की तस है। इसके लिए एनडीए ही जिम्मेदार है।"

भाजपा के यूथ कॉन्क्लेव पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा, "शिक्षा मंत्री को यह बताना चाहिए कि पटना को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं मिला।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें