मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

अहमदाबाद में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोग उत्साहित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस दौरान अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वे लगभग शाम 6 बजे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इस जनसभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। लोगों का मानना है कि पीएम मोदी देशहित में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कुछ लोगों के साथ आईएएनएस से बातचीत की।

कनाडा से आए आदित्य ने बताया कि वे भारत घूमने के लिए आए थे। वे पीएम मोदी के प्रशंसक हैं और जब उन्हें पता चला कि पीएम मोदी की अहमदाबाद में जनसभा होनी है तो इसमें शामिल होने के लिए यहां पर रुक गए। हम लोग पीएम मोदी की जनसभा को लेकर काफी उत्साहित हैं।

हंसाबेन ने पीएम मोदी की जनसभा से पहले सौराष्ट्र की ओर से उन्हें प्रणाम करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बहनों और परिवारों की बहुत मदद करते हैं। 1250 रुपये की सहायता को वह 12 लाख रुपये जैसा मानती हैं। उन्होंने मोदी जी की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की, साथ ही बुजुर्गों के प्रति उनकी देखभाल की सराहना की।

अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने जा रहा है, जिसके लिए स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसमें तिरंगे, बैनर, और गणपति व स्वच्छता थीम पर आधारित सजावट शामिल है।

तीन किलोमीटर के इस रोड शो के रास्ते पर 12 मंच बनाए गए हैं, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीएम का स्वागत होगा। लोगों का उत्साह चरम पर है।

स्थानीय निवासी एक महिला ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी को देखने आई हैं और उनके लिए एक गाना लिखा है। इसके अलावा, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी एक गाना लिखा है, जो उनकी भावनाओं और रचनात्मकता को दर्शाता है।

शहर में उत्सव का माहौल है, और लोग पीएम मोदी के स्वागत में तिरंगे झंडे और ब्रह्मोस और राफेल के मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं।

यह उत्साह और सजावट पीएम मोदी की लोकप्रियता और उनके विकास कार्यों के प्रति लोगों के समर्थन को दिखा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें