मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार में फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार में फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला दर्ज

कटिहार। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक फेरीवाले के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित मो. अकमल हुसैन ने आरोप लगाया है कि बीते 11 जनवरी को दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बांग्लादेशी कहकर गाली-गलौज की और मारपीट की, साथ ही उनके पॉकेट से 12 हजार रुपये नगद छीन लिए।पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बुधवार को बताया कि बीते 11 जनवरी को ग्राम चकला में पीड़ित मो. अकमल हुसैन बर्तन की फेरी कर रहे थे। इसी दौरान साइकिल से आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बांग्लादेशी कहकर गाली-गलौज की। जब स्थानीय महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो उक्त दोनों व्यक्तियों ने अकमल को धमकाते हुए उनके साथ मारपीट की और उनके पॉकेट से 12 हजार रुपये नगद छीन लिए।एसपी ने बताया कि अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जख्मी अकमल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है। जल्द ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें