मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी के लिए राज्यपाल से मिलीं पायल घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री पायल घोष मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिलीं और यौन शोषण के आरोपित अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले भी उपस्थित थे।

पायल घोष ने राजभवन से निकलने के बाद पत्रकारों को बताया कि अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया है लेकिन मुंबई पुलिस कश्यप को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके उलट मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी वजह से आज वह राज्यपाल से मिलीं। राज्यपाल को उन्होंने अपना प्रार्थना पत्र सौंपा है। राज्यपाल ने उनकी बात ध्यान से सुनी और कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि राज्यपाल ने इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है ।आठवले ने कहा कि पायल घोष को सुरक्षा दिए जाने के लिए गृहमंत्री से बात करने का भी आश्वासन राज्यपाल ने दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें