मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में दुर्घटना में घायल पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवादा में दुर्घटना में घायल पैक्स अध्यक्ष की इलाज के दौरान मौत

नवादा। जिले के लालपुर पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लगभग 45 वर्ष के थे। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 15 दिन से पटना के मेदांता हॉस्पीटल में ईलाजरत थे। उनके पार्थिव शरीर को निजी आवास लालपुर लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए शुभचिन्तकों का तांता लगा रहा।प्रखण्ड प्रमुख रीना राय, उप प्रमुख नवीन यादव, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, नरेंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, रजनीश कुमार, सुनील साव, कौआकोल के सरपंच प्रतिनिधि शैलेष कुमार आर्य, लालपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिनोद यादव, सोखोदेवरा के मुखिया प्रतिनिधि मंटू यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं सरकारी, गैर सरकारी कर्मियों ने पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। लोगों ने कहा कि अशोक यादव एक मिलनसार, हंसमुख, समाजसेवी तथा लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनके निधन से प्रखण्ड को काफी क्षति पहुंची है।उल्लेखनीय है कि नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष 28 नवम्बर की रात एक दोस्त को रूपौ छोड़कर निजी वाहन से खुद वाहन चलाते हुए कौआकोल घर लौट रहे थे। इस बीच उनका वाहन अनियंत्रित होकर चोंगवा पुल के पास पलट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका वाहन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें