मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पवन सिंह ने अंजलि राघव से मांगी माफी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अभिनेत्री अंजलि राघव के साथ अनुचित तरीके से पेश आते नजर आ रहे हैं।अंजलि ने कुछ दिन पहले ही पवन की इस हरकत पर नाराज़गी जताते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था और इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। अब इस मामले पर पवन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने अंजलि से माफी मांगी है।पवन सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मुझे बेहद अफसोस हुआ। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था, क्योंकि हम कलाकार हैं। इसके बावजूद अगर मेरे किसी भी व्यवहार से आपको ठेस पहुंची हो, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।"पवन की इस माफी के तुरंत बाद अंजलि राघव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अंजलि राघव ने अपनी ओर से लिखा, "पवन सिंह जी ने अपनी गलती मानकर माफी मांग ली है। वह मुझसे बड़े और वरिष्ठ कलाकार हैं… मैंने उन्हें माफ कर दिया है। मैं इस मुद्दे को अब और आगे नहीं बढ़ाना चाहती। जय श्री राम।"गौरतलब है कि अंजलि एक मशहूर हरियाणवी डांसर, अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने कई सुपरहिट हरियाणवी म्यूजिक एल्बम में काम किया है। 'चंद्रावल देखूंगी' और 'गिरे ये आंसू' जैसे गानों से उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें