मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

पवन कल्याण ने दिया साल का पहला सरप्राइज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पवन कल्याण ने दिया साल का पहला सरप्राइज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'ओजी' उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हो सकती है। राजनीति में सक्रिय होने और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था। माना जा रहा था कि पवन अब पूरी तरह अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान देंगे और फिल्मों से दूरी बना लेंगे।लेकिन नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पवन कल्याण ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अभिनेता एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। इस बात की आधिकारिक पुष्टि फिल्म निर्माता राम तल्लूरी ने की है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर नई फिल्म का ऐलान किया।राम तल्लूरी के मुताबिक, इस फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी करेंगे, जबकि कहानी वक्कंथम वामसी ने लिखी है। उन्होंने इसे अपने करियर का सपना बताते हुए लिखा कि जैथरा रामा मूवीज के बैनर तले बन रही यह उनकी पहली फिल्म है, जिसे पवन कल्याण का प्यार और आशीर्वाद मिला है। इस घोषणा के बाद पवन के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें