मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पटवारी एवं ग्राम प्रतिहारी पैतालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय की जयपुर

ग्रामीण टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए बराला अतिरिक्त चार्ज खजूरियान

ब्राह्ममणान तहसील बस्सी जिला जयपुर की महिला पटवारी रीना सोयल एवं ग्राम

प्रतिहारी रोडू मल को परिवादी से पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते

गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ.

रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी जयपुर ग्रामीण टीम को एक शिकायत मिली

कि कृषि भूमि का सीमाज्ञान कार्य करने की एवज में महिला पटवारी रीना सोयल,

ग्राम प्रतिहारी रोडूमल के माध्यम से पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत राशि

मांग कर रही है। जिस पर एसीबी जयपुर ग्रामीण टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

सुनील सिहाग के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी रीना

सोयल और ग्राम प्रतिहारी रोडूमल को पैंतालीस हजार रुपये की रिश्वत राशि

लेते गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें