मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

नन्हे कदमों में देशभक्ति का जज्बा, बेलाकोबा में निकली तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नन्हे कदमों में देशभक्ति का जज्बा, बेलाकोबा में निकली तिरंगा यात्रा

जलपाईगुड़ी। राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर मंगलवार को राजगंज ब्लॉक के बेलाकोबा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बेलाकोबा आरआर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को लेकर आयोजित इस विशेष रैली में बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, तिरंगा यात्रा की शुरुआत बेलाकोबा आरआर प्राथमिक विद्यालय परिसर से हुई। राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर छात्र-छात्राएं हाईस्कूल के सामने से होते हुए विवेकानंद मोड़ तक पहुंचे और वहां से वापस विद्यालय परिसर लौटे। इस दौरान पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।रैली में राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी और बेलाकोबा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।

राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नौ से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के साथ-साथ राजगंज ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों में भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नन्हे छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें