मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

पटना: सीएम नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना: सीएम नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजधानी पटना में जेपी गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड लैंडस्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश ने विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है।

जेपी गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आनेवाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इस काम को जल्द पूरा कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा।

सीएम नीतीश ने कहा कि जेपी गंगापथ एक अद्भुत परियोजना है, जिसका सौंदर्गीकरण बेहतर ढंग से कराया जा रहा है।

आनेवाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। जेपी गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन भी जरूरी है, इसका पूरा ध्यान रखें।

निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नीरिक्षण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, "आज जेपी गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में इस काम को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराने को कहा है। जेपी गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन का पूरा ध्यान रखने को कहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें