मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

यात्रियों से भरी बस में लगी आग,कूदकर सभी ने बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यात्रियों से भरी बस में लगी आग,कूदकर सभी ने बचाई जान

रायबरेली ।उत्तर प्रदेश के रायबरेली में यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। ग़नीमत रही कि सभी यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस जलकर ख़ाक हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर बुधवार देर रात अंसार बस सर्विस की एक बस यात्रियों को लेकर रायबरेली से सलोन जा रही थी। बस में करीब 28 लोग सवार थे। अचानक रायपुर महेरी गांव के पास बस धू-धू करके जलने लगी और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। बस आग का गोला बन गई थी। बस में आग लगने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने नीचे कूदकर जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस जलकर ख़ाक हो चुकी थी।भदोखर थाना अध्यक्ष राकेश चंद्रा के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं,जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें