मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

भोजपुरी फिल्म 'उल्टा फेरा' का हुआ प्रमोशन, रामनगर के कई स्थानों पर होगी फिल्म की शूटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बाराबंकी,

01 मार्च। दीप फिल्मस एन्ड डिस्ट्रीब्यूशन के बैनर तले बनने वाली

भोजपुरी फिल्म ‘उल्टा फेरा’ का जनपद के माया लाॅन में भव्य प्रमोशन हुआ। इस

दौरान कई नेता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

निर्माता-निर्देशक कुलदीप

कुमार तथा लेखक लाल जी यादव ने बताया कि यह दो शादीशुदा लोगों की कहानी है,

जो शादी के बंधन में बंधने के बाद छोटी-छोटी बातों में आकर नाता तोड़ लेते

हैं। उन्हीं टूटे बंधनों को फिर से जोड़ने की कहानी इस फिल्म में फिल्माई

जाएगी। भोजपुरी हीरोइन मनीषा यादव, हीरो कुलदीप कुमार मिश्रा के अलावा

कलाकार राम सुजान सिंह, अनूप अरोड़ा, सोनू पांडेय, दीपक सिगार, संजय पाण्डेय

महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग रामनगर, बाराबंकी व लखनऊ के

विभिन्न स्थानों पर होगी। इसमें संगीत दिया है छोटे बाबा ने, जबकि गायक

प्रियंका सिंह, मोहन राठौर, आलोक कुमार, खुसबू हैं। गाने भोजपुरी व हिंदी

दोनों में फिल्माए जाएंगे। प्रमोशन के अवसर पर सांसद की पत्नी उर्मिला

रावत, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, पूर्व विधायक शरद

अवस्थी, कपिल पांडेय, अलका मिश्रा, चंद्र मोहन पांडेय, हरि नाथ शुक्ला,

टिल्लू सिंह, गुड्डू सिंह, डाॅ वीरेंद्र पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें