मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पशुपति पारस ने एनडीए में ही रहने का किया एलान -भतीजे चिराग को भी देंगे समर्थन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार के सियासी चाचा पशुपति कुमार पारस ने सरेंडर कर दिया है। बीजेपी से ठुकराये जाने के बाद हर दरवाजे पर टिकट के लिए अर्जी दी थी। लेकिन कहीं से भी आश्वासन तक नहीं मिला। लिहाजा, अब पारस ने अब एलान कर दिया है कि वे एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं औऱ नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनवायेंगे। पारस ने अपने भतीजे चिराग का भी समर्थन करने का भी एलान कर दिया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर फिर से एनडीए में लौटने का एलान किया है. पारस ने लिखा है“हमारी पार्टी रालोजपा, एनडीए का अभिन्न अंग है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे भी नेता है और उनका निर्णय हमारे लिए सर्वोपरि है एवं उनके नेतृत्व में एनडीए पूरे देश में 400 प्लस सीट जीतकर तीसरी बार रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से NDA की सरकार बनेगी।साथ ही बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने में हमारी पार्टी का पूर्ण समर्थन है और रहेगा। पशुपति पारस कह रहे हैं कि वे बिहार की सारी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करायेंगे। इन 40 सीटों में चिराग पासवान और उनकी पार्टी के पांच सीट भी शामिल हैं यानि चाचा पारस अपने भतीजे चिराग का भी समर्थन करेंगे। वह भी हाजीपुर सीट पर जहां वे आखिरी दम तक चुनाव लड़ने का दावा औऱ एलान कर रहे थे।सवाल ये उठता है कि पारस वापस एनडीए में क्यों लौटे। बीजेपी ने जब उन्हें सीट शेयरिंग में एक भी सीट देने से मना कर दिया था पारस ने एनडीए छोड़ने का एलान कर दिया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा तक दे दिया था। इसके बाद पारस ने राजद से लेकर कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक दी लेकिन किसी ने नोटिस नहीं लिया। पारस चाहते थे कि राजद उन्हें हाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना दे लेकिन लालू ने उनसे बात तक नहीं की थी। वहीं, कांग्रेस ने भी कोई भाव नहीं दिया।उधर, पारस के भतीजे प्रिंस राज ने दो दिन पहले बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। चर्चा ये है कि तावड़े ने प्रिंस राज को ये कहा था कि अगर वे शांति से बैठे रहे तो विधानसभा चुनाव के समय उन्हें एडजस्ट करने पर विचार किया जायेगा।इसके बाद प्रिंस राज ने अपने चाचा पारस से बात की थी। पारस के पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बना था। लिहाजा, उन्होंने फिर से एनडीए के साथ बने रहने का एलान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें