मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम मेदिनीपुर में आग लगने से दो घर जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम मेदिनीपुर में आग लगने से दो घर जलकर राख

खड़गपुर । जिले के केशियाड़ी थाना क्षेत्र के बड़चटी गांव में सोमवार देर रात आग लगने से दो मकान जलकर राख हो गए।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव के निवासी सुरेन्द्रनाथ माइति और सर्वेश्वर माइति के तीन मंजिला मिट्टी के मकान में अचानक आग लग गई। घर की छत पर खपरे (घास-फूस) का उपयोग होने से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते दोनों घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।परिवार के सदस्यों ने बताया कि दीपावली के अवसर पर किसी ने आसमान में छोड़े गए पटाखे (हवाई रॉकेट) से आग लगने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी मिलते ही केशियाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खड़गपुर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों परिवारों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने आग की वजह की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें