मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ मंदिर में किया पूजा एवं हवन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ मंदिर में किया पूजा एवं हवन

देवरिया : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को देवरिया स्थित सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा-पाठ एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए हवन संपन्न कराया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, सुशासन और जनहितकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

हवन एवं पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की प्रगति, समाज में सुख-शांति तथा जनकल्याण की कामना के साथ हुआ।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पांडे, नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, मारकंडे गिरी, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, गोविंद चौरसिया, दीपक श्रीवास्तव बिल्लू, विजय बेलदार, अटल बरनवाल, रविंद्र राव, सुशील सिंह, बजरंगी मणि, हरेंद्र पाल सहित भाजपा केअन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें