मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, 18 साल के सफर को दिया विराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

* पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से की संन्यास की घोषणा

* तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का सपना रह गया अधूरा

* खुद को बताया सौरव गांगुली का ऋणि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने 9 दिसंबर बुधवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इस संन्यास के साथ ही उन्होंने 18 साल की क्रिकेटर की अपनी जर्नी को भी विराम दे दिया। 35 वर्षीय पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हुए पार्थिव ने 194 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

रिटायरमेंट के घोषणा करते हुए पार्थिव पटेल ने एक भावुक पोस्ट भी किया। इसमें उन्होंने बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली का शुक्रिया अदा किया।

अपने संन्यास का ऐलान करते हुए पार्थिव पटेल ने अपने टि्वटर पर पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को धन्यवाद दिया। पटेल ने लिखा- जिनकी कप्तानी में पटेल ने डेब्यू किया था. 'मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं।

भारी मन से अपने 18 साल के क्रिकेट के सफर का समापन कर रहा हूं। 'पार्थिव ने कहा, 'मुझे सुकून है कि मैंने गरिमा, खेल भावना और आपसी सामंजस्य के साथ खेला. मैंने जितने सपने देखे थे, उससे ज्यादा पूरे हुए। मुझे उम्मीद है कि मुझे याद रखा जाएगा।'

पार्थिव ने आगे लिखा- मैं खास तौर पर दादा का ऋणी हूं, मेरे पहले कप्तान, जिन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा जताया।' पटेल ने बीसीसीआई को भी शुक्रिया कहा। लिखा- 17 की उम्र में बीसीसीआई ने उन्हें खेलने का मौका दिया, उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। मैं आईपीएल टीमों और उनके मालिकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे टीम में शामिल किया और मेरा ध्यान रखा।

पार्थिव पटेल में अपने 18 वर्ष के क्रिकेट करियर में 25 टेस्ट ( 934 रन), 38 वनडे ( 736रन ) और दो टी20 ( 36 रन)इंटरनेशनल खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलते हुए पार्थिव ने 194 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जबकि 139 आईपीएल ( 2848 रन) मैच खेले हैं।

तीन फॉर्मेट में अधूरी रही शतक की इच्छा

पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के चार फॉर्मेट में से तीन अहम फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी 20 में शतक नहीं जड़ा। आईपीएल 2015 में पार्थिव पटेल ने 339 रन बनाए और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे।

इन आईपीएल टीमों के लिए खेला

पार्थिव पटेल ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेला। 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें