मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली लोकसभा:17.78 लाख मतदाता चुनेगें अपना प्रतिनिधि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली । लोकसभा चुनाव में 17.78 लाख से ज्यादा मतदाता अपना

प्रतिनिधि चुनेगें। जिसमें 80 हजार से ज्यादा नए मतदाता हैं। 20 मई को

होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां तेज़ हो गईं है। उल्लेखनीय है कि रायबरेली

महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है और देश भर की निगाहें इस चुनाव क्षेत्र पर

लगी रहती हैं।

रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में कुल 17

लाख 78 हजार 780 मतदाता पंजीकृत हैं,जिनमें पुरुष 928168,महिला 850573

मतदाता हैं।2019 के मुकाबले 80,878 मतदाता नए हैं।मतदान को निष्पक्ष और

सकुशल संपन्न कराने के लिए 1236 मतदान केंद्र और 1867 मतदेय स्थल बनाये गए

हैं। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा हैं जिनमें सबसे अधिक

मतदाता रायबरेली विधानसभा में है,यहां करीब 37,9836 मतदाता हैं।बछरावां

विधानसभा में 346182,हरचंदपुर में 327157,सरेनी में 377261 और ऊंचाहार में

348344 मतदाता हैं।

आचार संहिता लगने के बाद उड़ान दस्ता

टीम , स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम और वीडियो निगरानी टीम

का गठन कर दिया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि

जनपद में अधिसूचना 26 अप्रैल को लागू हो जाएगी। उम्मीदवारों के नाम

निर्देशन दाखिल करने का अंतिम दिन 3 मई, नाम निर्देशन की जांच 4

मई,उम्मीदवारों के लिए नाम वापसी के लिए अंतिम दिनांक 6मई, मतदान 20 मई को

होगा। नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली होगा।

नामांकन का समय 11:00 से 3:00 बजे तक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें