मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारी संसदीय समिति के बुलावे पर नहीं जाएंगे नई दिल्ली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

19 फरवरी । पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, मुख्य

सचिव समेत बीपी गोपालिका और तीन अन्य पुलिस अधिकारी संसदीय समिति के

सामनेपेश नहीं होंगे। संदेशखाली जाने के क्रम में बुधवार को प्रदेश भाजपा

अध्यक्ष और बालूरघाट से सांसद सुकांत मजूमदार से कथित मारपीट के मामले में

उन्हें आज (सोमवार) नई दिल्ली में पेश होना था।

इससे पहले राज्य

सरकार ने एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा है। सूत्रों के अनुसार,

इसमें साफ किया गया है कि मुख्य सचिव बीपी गोपालिका, डीजीपी राजीव कुमार

और अन्य अधिकारी सोमवार को दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सुकांत

मजूमदार ने कथित पुलिस हमले में चोटिल होने के बाद लोकसभा विशेषाधिकार

समिति को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई थी।

सुकांत ने आरोप

लगाया है कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की

भूमिका पर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव बीपी

गोपालिका, राज्य पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना के जिला

मजिस्ट्रेट शरद त्रिवेदी, बशीरहाट पुलिस जिले के एसपी हुसैन मेंहदी रहमान,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पार्थ घोष को सोमवार सुबह 10:30 बजे संसद भवन में

उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

सूत्रों के मुताबिक,

रविवार को राज्य प्रशासन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर बताया

है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ मार्च में बंगाल

आ रही है। इस वजह से मुख्य सचिव, राज्य पुलिस महानिदेशक समेत राज्य

प्रशासन के पांच अधिकारियों का दिल्ली जाना संभव नहीं है। हिन्दुस्थान

समाचार / ओम प्रकाश

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें