मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भाग रहा विपक्ष : रिजिजू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सरकार ने लोकसभा में आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होने के पहले कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों द्वारा बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के मसले पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा करने को धोखाधड़ी करार दिया है और आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद भवन परिसर में अपने कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के साथ आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति के बावजूद अचानक से नयी शर्तें लेकर सदन में हंगामा करना धोखा है। विपक्ष ने आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा को लेकर बनी सहमति से पलटी मारी है।श्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में रक्षा मंत्री चर्चा की शुरुआत करेंगे। विपक्ष को रक्षा मंत्री की बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपील करते हैं कि कोई भी पार्टी पाकिस्तान की भाषा ना बोले और सेना का मनोबल नहीं तोड़े।उल्लेखनीय है कि लोकसभा में 12 बजे आपरेशन सिन्दूर पर चर्चा शुरू होनी थी। जैसे ही अध्यक्ष ओम बिरला ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद चर्चा की शुरुआत की घोषणा की तो विपक्ष के सदस्यों ने मांग उठायी कि सरकार इस चर्चा के बाद बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर चर्चा कराने का आश्वासन दे। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष ने इस पर कार्यवाही एक बजे तक स्थगित करने का एलान कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें