मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट 23 जुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है,

उससे पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का मानसून सत्र 22

जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को इस सत्र की समाप्ति होगी। वित्त मंत्री

सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।

संसद के मानसून सत्र से पहले

आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। जिसमें कांग्रेस की तरफ से गौरव गोगोई और

प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से

बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कोशिश होगी कि संसद के मानसून सत्र के दौरान

सत्ता और विपक्ष में टकराव और गतिरोध न हो, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाए।

इस

सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण आम बजट से एक दिन पूर्व सोमवार को आर्थिक सर्वे पेश

करेंगी, जिसमें रोजगार, जीडीपी, मुद्रास्फीति की स्थिति समेत आर्थिक मोर्चे

पर भविष्य की संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों का पूरा लेखा-जोखा होगा।

वित्त

मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला

बजट पेश करेंगी। सत्र के दौरान 19 बैठकें होंगी और इस दौरान सरकार छह

विधेयकों को पारित कराना चाहेगी। इसके अलावा सरकार जम्मू-कश्मीर के बजट पर

भी संसद की मुहर लगवाना चाहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें