मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

वित्त विधेयक-2024 राज्यसभा से पास, अंतरिम केंद्रीय बजट को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 08 फरवरी । राज्यसभा ने वित्त विधयेक-2024 को गुरुवार को

ध्वनिमत से पारित कर दिया। लोकसभा ने एक दिन पहले इसे अपनी मंजूरी दी थी।

वित्त विधयेक के पास होते ही संसद के दोनों सदनों से वित्त वर्ष 2024-25 के

लिए 47.66 लाख करोड़ रुपये के अंतरिम केंद्रीय बजट को मंज़ूरी मिल गई है।

इससे

पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में वित्त विधेयक

2024 को सदन के विचार के लिए पेश किया। वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बजट

पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी

परियोजना को नुकसान पहुंचाए बिना राजकोषीय घाटे का प्रबंधन किया जाए।

सीतारमण ने कहा कि किसी प्रमुख कार्यक्रम के आवंटन में कटौती नहीं की गई

है, न ही मैंने आवंटन घटाया है।

राज्यसभा ने विनियोग

(लेखानुदान) विधेयक-2024, विनियोग विधेयक-2024, जम्मू एवं कश्मीर विनियोग

(नंबर 2) विधेयक-2024, जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक-2024 और वित्त

विधेयक-2024 को एक-एक कर ध्वनिमत से पारित कर लोकसभा को लौटा दिया। इसके

साथ ही संसद से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम केंद्रीय बजट पारित करने

की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

लोकसभा ने एक दिन पहले बुधवार

को वित्त विधेयक 2024 को ध्वनिमत से अपनी मंजूरी दी थी। इस विधेयक का मकसद

वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए आयकर की मौजूदा दरों को जारी रखना, करदाताओं

को राहत देना, और कुछ अधिनियमों में संशोधन करना है। वित्त मंत्री निर्मला

सीतारमण ने यह विधेयक पेश किया था।

उल्लेखनीय है कि

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फ़रवरी को संसद में वित्त

वर्ष 2024-25 का अंतरिम केंद्रीय बजट पेश किया था। ये बजट मौजूदा मोदी

सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम और सीतारमण का छठा बजट है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें