मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 को ग्राम वाजिदपुर निवासी पीड़ित ने थाना एक्सप्रेसवे में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि संजय चौहान, कर्नल चौहान, दीपांशु चौहान, प्रिंश (पुत्र संजय चौहान) और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद पीड़ित की दुकान में घुसकर उसके पिता के साथ मारपीट की।

आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामला दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और 6 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए ग्राम नंगली वाजिदपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्नल (35 वर्ष) पुत्र कालूराम, दीपांशु चौहान (23 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र और अक्षित (26 वर्ष) पुत्र गजेंद्र के रूप में हुई है। सभी आरोपी नंगली वाजिदपुर, नोएडा के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है, ताकि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय पुलिस की सहायता लें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें