मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

परिवहन निगम की बस ने इको बैन में मारी टक्कर,9 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
परिवहन निगम की बस ने इको बैन में मारी टक्कर,9 घायल

बाराबंकी। बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग निकट सुरवारी के पास परिवहन निगम की बस व इको बैन में टक्कर हो जाने के चलते इको बैन में सवार 9 यात्री घायल हो गए जिन्हें रामनगर व बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां चार की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्राप्त विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत बांदा बहराइच हाईवे निकट सुरवारी के पास मंगलवार को लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार परिवहन निगम की बस तथा गोंडा की ओर से आ रही इको बैन में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई जिसमें नौ लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सरोज पत्नी रामकुमार ग्राम बसंतपुर गोंडा गोविंद पुत्र प्रेम थाना रामगांव बहराइच चंदन पुत्र इंस्पेक्टर गोस्वामी निवासी करनैलगंज दंपति रामरती व उद्धव राम निवासी तिवारी बाजार तरबगंज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भिजवाया तथा अरुण पुत्र पारस निवासी लाल पुरवा उषा पत्नी लक्षाराम निवासी चैन पुरवा कर्नलगंज अलख राम पुत्र शंभू निवासी परसोना तथा एक अज्ञात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव भिजवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सरोज गोविंद चंदन तथा अज्ञात व्यक्ति की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे करवा कर यातायात बहाल करवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर उचित कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें