मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

सेंसर बोर्ड की 'अग्निपरीक्षा' पास कर चुकी है 'परिमाला एंड कंपनी', मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सेंसर बोर्ड की 'अग्निपरीक्षा' पास कर चुकी है 'परिमाला एंड कंपनी', मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट

मुंबई। साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक पांडिराज की आगामी फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से बड़ी राहत मिल गई है। सीबीएफसी की तरफ से फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है।

मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 5 जून को सिनेमाघरों में आपसे और आपके परिवार से मिलते हैं।

बता दें कि फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' एक बहुप्रतीक्षित तमिल डार्क-कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पांडीराज ने किया है। यह फिल्म रहस्य, सस्पेंस और पारिवारिक ड्रामा का एक अनूठा मिश्रण है। इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस, तमिलकुमारन प्रोडक्शंस और निर्देशक पांडिराज के पसंगा प्रोडक्शंस ने मिलकर किया है।

इसमें अनुभवी कलाकार जयराम और उर्वशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा, फिल्म में योगी बाबू, संजना कृष्णमूर्ति, अनंतिका सानिलकुमार और मैस्किन भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं। फिल्म के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स जी5 और जी तमिल ने खरीद लिए हैं।

फिल्म की कहानी एक सामान्य से दिखने वाले परिवार और उनके घर के अंदर होने वाली एक रहस्यमय हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है।

इसमें एक गैंगस्टर की संदिग्ध मौत के बाद, यह परिवार एक बड़ी मुसीबत में फंस जाता है और उन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के साथ-साथ इस अपराध को छिपाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा पांडिराज कि इस फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता पांडिराज अपनी यथार्थवादी और पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने 2009 में फिल्म 'पसंगा' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी, जिसे बड़ी सफलता और कई पुरस्कार मिले।

उन्होंने 2012 में अपना खुद का प्रोडक्शन स्टूडियो 'पसंगा प्रोडक्शंस' शुरू किया, जिसके तहत उन्होंने 'मरीना' (2012) और 'इधु नम्मा आलू' (2016) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें