मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पैरावेट का विरोध, पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पैरावेट का विरोध, पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावित

मीरजापुर। लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर पैरावेट एवं पशु चिकित्सा मित्रों ने शुक्रवार से एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया है। आंदोलन के चलते पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पशु चिकित्सा विभाग से जुड़े पैरावेट एवं पशु चिकित्सा मित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। राजकीय पशु चिकित्सालय हरगढ़ के प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष सिंह को दिए गए पत्रक में लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान और निश्चित मानदेय स्वीकृत करने की मांग की गई।

आंदोलनकारियों का कहना है कि 14 जुलाई 2025 को विभागीय मंत्री ने कार्यवृत्ति के आधार पर मानदेय दिए जाने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रमुख सचिव, पशुपालन ने भी शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे प्रदेश भर के पैरावेट और पशु चिकित्सा मित्रों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक निश्चित मानदेय की स्वीकृति और लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का बहिष्कार जारी रहेगा।

प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का मांगपत्र प्राप्त हो गया है, जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। मांगपत्र सौंपने वालों में कृष्ण कुमार, बबलू यादव, रामबाबू बिंद, राजकुमार, विष्णुकांत, सुधीर कुमार, रंजीत, प्रशांत सिंह, प्रवीण तोगड़िया और लवकुश सहित अन्य पैरावेट एवं पशु चिकित्सा मित्र मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें