लखनऊ में भाजपा उम्मीदवार राजनाथ के प्रचार में उतरे पंकज सिंह
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भाजपा ने लखनऊ लोकसभा सीट
से अपना उम्मीदवार बनाया है। लखनऊ लोकसभा सीट पर वैसे तमाम भाजपा नेता
प्रचार में जुटे हैं। इसी बीच भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह चुनाव
प्रचार में उतर आये है। पंकज सिंह कुछ दिनों से सुबह-शाम लोगों से सम्पर्क
और बैठक कर उम्मीदवार राजनाथ सिंह को जिताने की अपील कर रहे हैं।
भाजपा
के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने शनिवार को अलीगंज क्षेत्र में सम्पर्क
किया। अलीगंज क्षेत्र में एक सामाजिक कार्यकर्ता के आवास पर प्रबुद्धजनों
से संवाद कर भाजपा उम्मीदवार के लिए मत करने की अपील की। इससे पहले भी पंकज
सिंह ने चारबाग क्षेत्र के वरिष्ठ जनों से मुलाकात की। इस दौरान चारबाग
होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिले और उनसे अपनी ताकत लगाकर भाजपा के
लिए मतदान कराने की अपील की।
चारबाग होटल
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के सामने अवैध दुकानों का मामला
उठाया। जिस पर पंकज सिंह ने अपनी ओर से हर कोशिश करने का आश्वासन दिया। इसी
तरह मोती नगर में लखनऊ अग्रहरि समाज समिति, कण्टोमेंट एरिया में अग्रवाल
समाज के लोगों के साथ बैठक कर भाजपा उपाध्यक्ष ने उम्मीदवार राजनाथ सिंह के
विकास कार्यो की जानकारी दी। पंकज सिंह ने विभिन्न सामाजिक कार्यो से
जुड़ी समितियों के सदस्यों से शत प्रतिशत मतदान कराने की अपील की।
वहीं
भाजपा उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने अपने आवास पर भी शक्ति केंद्र संयोजकों से
चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। बूथ स्तर पर डटकर खड़े रहने और शत
प्रतिशत मतदान कराने के लिए पंकज सिंह ने बार बार चर्चा की। लखनऊ के
विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों लोगों ने भी उनसे आवास पर मुलाकात
की।





