मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पंकज चौधरी ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया, विपक्ष की टिप्पणियों को बताया राष्ट्रहित के खिलाफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंकज चौधरी ने पीएम मोदी की अपील का समर्थन किया, विपक्ष की टिप्पणियों को बताया राष्ट्रहित के खिलाफ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील की पहल की सराहना करते हुए जनता से सहयोग करने का समर्थन मांगा है। इसी क्रम में विपक्षी दलों की टिप्‍पणियों पर पलटवार किया।

वहीं, मंत्री नरेंद्र कुमार कश्‍यप ने कहा कि जब भी देश को जनता के समर्थन और सहयोग की जरूरत पड़ी है, तो भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां लोग एकजुट होकर खड़े हुए हैं।

पंकज चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्रहित में सोचते हैं। अगर देश में कोई कठिनाई आने की संभावना होती है, तो वह आम जनता से सहयोग की अपील करते हैं।

उन्होंने कोई पाबंदी नहीं लगाई है, उन्होंने बस सभी का समर्थन मांगा है।

पीएम मोदी की अपील पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों की आलोचनात्‍मक टिप्‍पणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि आपदा के समय में विपक्ष लोग देश के बारे में नहीं सोचते हैं।

वहीं, पीएम मोदी द्वारा नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील पर, मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि जब भी देश को जनता के समर्थन और सहयोग की ज़रूरत पड़ी है, तो भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां लोग एकजुट होकर खड़े हुए हैं।

जब भी देश में खाद्यान्न की कमी हुई, लोगों ने प्रधानमंत्री का समर्थन किया और संयम दिखाया।

उन्‍होंने कहा कि आज, पश्चिम एशिया में लगातार युद्ध चल रहा है, और दुनिया इस संघर्ष से प्रभावित हो रही है। यह संतोष की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत एक स्थिर और आरामदायक स्थिति में है।

उन्‍होंने कहा कि देश की जनता बहुत समझदार है। मैं उम्‍मीद करता हूं कि पीएम मोदी के आह्वान पर जरूर अमल होगा। जनता अपने तमाम चीजों में कटौती करते हुए देश को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें