मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

गुलदार की दस्तक से मचा हड़कंप, शिक्षक ने बच्चों को कमरे में किया बंद

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर के गांव फतेहपुर असल में गुरुवार काे प्राइमरी स्कूल के पास गुलदार देखे जाने से बच्चों और शिक्षकाें में दहशत फैल गई ।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन33 बार पढ़ा गया
गुलदार की दस्तक से मचा हड़कंप, शिक्षक ने बच्चों को कमरे में किया बंद

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर के गांव फतेहपुर असल में गुरुवार काे प्राइमरी स्कूल के पास गुलदार देखे जाने से बच्चों और शिक्षकाें में दहशत फैल गई । शिक्षक मंगत व रीता ने बच्चों को क्लासरूम के अंदर बैठा कर सुरक्षित किया और इसकी सूचना एबीएसए को दी एबीएसए ने वन विभाग के रेंजर महेश गौतम को सूचना दी ।

गांव वाले भी स्कूल की तरफ लाठी डंडे लेकर दौड़ पड़े और स्कूल को चारों तरफ से घेर लिया । वन विभाग के दरोगा योगेंद्र सिंह टीम के साथ गन्ने के खेतों में गुलदार की तलाश की गई । रेंजर महेश गौतम ने बच्चों और ग्रामीणाें के साथ एक बैठक कर गुलदार से बचने के उपाय बताएं और गुलदार को शीघ्र पकड़वाने का पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया ।

उन्होंने मौके पर ग्राम प्रधान रुपेश त्यागी से स्कूल के चारों तरफ सफाई व स्कूल की चारदीवारी ऊंची करने के लिए कहा। उसके बाद चौकीदार यासीन से भी बात की और उन्हें गुलदार से बचाव के उपाय बताएं । इस दौरान ग्रामीण रुपेश त्यागी संदीप त्यागी मनोज कुमार दीपक कुमार राज त्यागी सिबा त्यागी विनीत सैनी नेपाल सिंह मनीष त्यागी सोनू कुमार विपिन कुमार जयपाल सिंह बृजेश कुमार विकास कुमार राजा टेकचंद अंकुर त्यागी आकाश नईम देवेंद्र त्यागी तिर्मल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें