मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन से जोड़ते हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन से जोड़ते हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का पावन आगमन हुआ। उनकी ऊर्जा समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कारों से जोड़ती है। जनसेवा के इस महायज्ञ में उनकी सहभागिता जनभावनाओं को और भी सशक्त बनाती है तथा हमें निरंतर यह प्रेरणा देती है कि 'सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।'

उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सीएम शॉल ओढ़ाकर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा, "बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्यमंत्री जनसेवा सदन पधारे। स्नेहिल भेंट के लिए आभार।"

प्रसिद्ध हिंदू संत, कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले दिनों संतों के बीच आपसी मतभेदों को सनातन धर्म के लिए नुकसानदेह बताया था।

भिवंडी के बागेश्वर सनातन मठ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ लोग जानबूझकर संतों के बीच विवाद पैदा कर रहे हैं, जिससे सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंच रही है। उनकी इस बात को वर्तमान धार्मिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में अहम मानना जा रहा है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, "सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर एक मुद्दा खूब वायरल हो रहा है। मैं इस मुद्दे पर यही कहूंगा कि एक महापुरुष (प्रेमानंद महाराज) ने भागती, दौड़ती, बिछड़ती पीढ़ी को भजन से जोड़ा तो वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में खड़े होकर रामलला के पक्ष में बयान देकर राम मंदिर निर्माण में अहम योगदान दिया।"

धीरेंद्र शास्त्री ने गुरु रामभद्राचार्य का बचाव करते हुए कहा था, "हमारे गुरुदेव कुछ छिपाते नहीं, जो मन में है, वही बोलते हैं। उनके मन में कोई गलत भावना नहीं है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें