मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ सहायक के पांच ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

जयपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के पांच ठिकानों पर शुक्रवार तड़के सर्च अभियान चलाया। कार्रवाई में अब तक करीब 75 लाख रुपये नकद, एक किलो से अधिक सोना, लगभग दो किलो चांदी, कई आलीशान मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि होने की पुष्टि हुई है।एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय जयपुर को गोपनीय शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप जिला फलोदी) में पदस्थापित रहे और वर्तमान में ग्राम पंचायत ऊदट में कार्यरत शुभकरण परिहार ने वैध आय से इतर करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की है। एसीबी एसयू बीकानेर द्वारा गोपनीय सत्यापन में आरोपित कनिष्ठ सहायक के खिलाफ वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने के तथ्य सामने आने पर प्रकरण दर्ज किया गया।उप महानिरीक्षक एसीबी रेंज बीकानेर भूवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (एसीबी चौकी बीकानेर) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार (एसयू बीकानेर) के नेतृत्व में टीमों ने न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर बीकानेर शहर में जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित मातेश्वरी एन्क्लेव, गंगाशहर क्षेत्र के बागीनाडा (छीपों का मोहल्ला), आरोपित के गांव पूनरासर तथा फलोदी जिले में उसके पदस्थापन स्थल सहित कुल पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।जहां संपत्तियों में अब तक मातेश्वरी एन्क्लेव स्थित मकान से करीब 75 लाख रुपए नकद,बीकानेर के दोनों ठिकानों से एक किलो से अधिक सोना और करीब दो किलो चांदी,बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान,गांव पूनरासर में एक मकान और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि सामने आई है।एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई जारी है। इस मामले में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें