मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं

देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जनपद के गौरी बाजार विकास खंड के पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन गुरुवार को भेजा है।

यह ज्ञापन खंड विकास अधिकारी गौरी बाजार के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने कहा कि वे ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं, प्रशासनिक कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनका वर्तमान मानदेय और सेवा शर्तें उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं हैं।

पंचायत सहायकों का कहना है कि मौजूदा मानदेय बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की आवश्यकताओं के मुकाबले काफी कम है। इससे परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की है कि पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाकर ग्राम पंचायत सचिव के समकक्ष किया जाए अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के अनुरूप भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू करने की भी मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में महिला पंचायत सहायकों की समस्याओं का भी उल्लेख किया गया है। मांग की गई है कि विवाह के बाद महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण एवं समायोजन की स्पष्ट नीति बनाई जाए। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर होने वाली भर्तियों में पंचायत सहायकों को आरक्षण या प्राथमिकता प्रदान की जाए।

पंचायत सहायकों ने कहा कि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें