मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

पंचायत-3' फेम एक्ट्रेस का खुलासा- सहायक भूमिकाओं वाले लोगों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमेज़न

प्राइम वीडियो की सीरीज़ ‘पंचायत’ के तीसरे सीज़न का फैंस बेसब्री से

इंतज़ार कर रहे हैं। इस पंचायत फेम एक्ट्रेस सुनीता राजवार ने कला जगत में

कलाकारों को मिलने वाले व्यवहार पर टिप्पणी की है। उन्होंने खुलासा किया है

कि इंडस्ट्री में छोटे किरदार निभाने वाले कलाकारों के साथ जानवरों जैसा

व्यवहार किया जाता है।

सुनीता ने कहा, “इंडस्ट्री आमतौर पर एक्टर्स

को टाइपकास्ट कर देती है, क्योंकि ऐसे में मेकर्स के लिए उन्हें स्लॉट करना

आसान होता है और कई कलाकार इसे स्वीकार करते हैं, क्योंकि वे अपना गुजारा

करना चाहते हैं। इसलिए, वो अपने रोल को रिजेक्ट करने का रिस्क नहीं ले सकते

हैं। यह निश्चित रूप से दर्दनाक है लेकिन यही सच्ची स्थिति है।”

वह

आगे कहती हैं, “इंडस्ट्री में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर्स को सारी

सुविधाएं दी जाती हैं। उनकी सुविधा के हिसाब से कॉल टाइम दिया जाता है,

लेकिन सपोर्टिंग रोल प्ले करने वालों को ज्यादा सुविधाएं नहीं दी जातीं।

मैं समझती हूं कि बड़े एक्टर्स को महीने के 30 दिन शूट करना होता है। कभी

कभी उन्हें हफ्ते के सात दिन और 24 घंटों शूट करना पड़ता है, लेकिन सेट पर

होने वाला भेदभाव अपमानजनक होता है।”

इस सारे अनुभव के बाद

सुनीता ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। सुनीता जल्द ही पंचायत 3 में

नजर आएंगी। इसमें वह क्रांतिदेवी का किरदार निभाएंगी। यह सीरीज़ 28 मई को

अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें