पलवल: सोते हुए लोगों के घर में लगी आग, मकान की छत भी गिरी

पलवल: सोते हुए लोगों के घर में लगी आग, मकान की छत भी गिरी
पलवल, 12 मार्च । वार्ड नंबर -5, मोहन नगर में हरी आश्रम वाली गली में रविवार की सुबह करीब 4:00 बजे एक मकान में अचानक आग लग जाने से मकान की छत और दीवारें गिरी गयी। जिसके कारण तीन लोग झुलसने से अन्य चार लोग दीवार और छत के नीचे दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आग में झुलसे 3 मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर दिल्ली सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए मरीजों में 2 महिला और एक पुरुष शामिल है। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई। मकान की छत गिरने से एक छोटे बच्चे का सिर फट गया। उसके पैर में भी फ्रेक्चर होने की संभावना है।
पड़ोसी लेखराज ने बताया कि सुबह करीब 4:00 बजे राजू के घर से जोर जोर से आवाज आ रही थी। राजू के घर में आग लगी हुई थी और अंदर से चीखने चिल्लाने और रोने की आवाज आ रही थी। कुछ समझ नहीं आ रहा था क्या हुआ है। सभी ने पहले आग को बुझाने के लिए घरों से बाल्टियों में पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और घर के अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचाए जाने वाले लोगों में भगवती, भगवती का पति राजू और उनकी बेटी सुमन तथा कविता, कविता का पति मुकेश और मुकेश का छोटा बेटा तरुण शामिल है । आग से 45 वर्षीय महिला भगवती 80% तक जल गई थी, और 70 प्रतिशत तक उसका पति राजू जल गया। और इनकी 17 वर्षीय बेटी सुमन करीब तीस प्रतिशत जल गई।
वहीं नागरिक अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र सहरावत के अनुसार सभी का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। जिनकी हालात गंभीर वाले घायलों को हायर सेंटर दिल्ली के रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार एक बच्चा भी हुआ है। जिसकी हालात भी गंभीर बनी हुई है। बच्चे के सिर और पैर में ज्यादा चोट आई है। घायल का उपचार चल रहा है।





