मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

फलस्तीन समर्थन में कोलंबिया विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज में विरोध प्रदर्शन करने पर 300 लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लॉस

एंजिलिस । कोलंबिया विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज में

फलस्तीन समर्थकों के प्रदर्शन करने पर पुलिस कार्रवाई में लगभग 300 लोगों

को गिरफ्तार किया गया है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने यह जानकारी

दी।

लॉस एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय

(यूसीएलए) में बुधवार को फलस्तीन समर्थक और इजराइल समर्थक समूहों के बीच

झड़प हो गई। फलस्तीन समर्थक और इजरायल समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच रात

भर यूसीएलए परिसर में हिंसक झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए

दंगा रोधी साजो-सामान के साथ पुलिस पहुंची। लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां

फेंकी। लाठियों से लैस कुछ लोग दूसरों को पीटते नजर आए। अभी यह स्पष्ट

नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने पिछले दो

हफ्तों में पूरे अमेरिका में अन्य परिसरों में फलस्तीन-इजराइल संघर्ष को

लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर भी कार्रवाई की है और करीब 1,000 से अधिक

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बैस ने

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हिंसा को ‘‘घृणित और अक्षम्य’’

बताया।

कोलंबिया से कुछ ही दूरी पर, न्यूयॉर्क के सिटी

कॉलेज में, प्रदर्शनकारियों की कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर पुलिस के साथ

झड़प हुई। इस बीच, फ्लैगस्टाफ स्थित नार्थ एरिजोना यूनिवर्सिटी में

दंगारोधी पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया और

प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने

इससे पहले प्रदर्शनकारियों को स्थान खाली करने या कार्रवाई की चेतावनी दी

थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें