मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

पलक तिवारी ने पहली बार इब्राहिम अली खान के साथ अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को अक्सर एक साथ देखा गया है। इवेंट्स, पार्टीज, दोस्तों के साथ आउटिंग पर इस बार दोनों कपल के तौर पर आए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा होने लगी कि उनका अफेयर चल रहा है और वे शादी भी करने वाले हैं। इब्राहिम और उनके परिवार के साथ पलक भी गोवा गई थीं। लेकिन अब पलक ने पहली बार बताया है कि आखिर दोनों का रिश्ता कैसा है।एक साक्षात्कार में पलक तिवारी को इब्राहिम से रिश्ते पर सवाल उठाए गए। इसके बाद उन्होंने कहा, "इब्राहिम और मैं केवल सार्वजनिक और सामाजिक समारोहों में मिलते हैं। हममें से कोई भी एक-दूसरे के संपर्क में नहीं है या एक-दूसरे को मैसेज नहीं करते है। मेरा नाम सात अन्य लोगों के साथ भी जोड़ा गया था। सोशल मीडिया के अनुसार मैं उन्हें डेट कर रही थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।" इब्राहिम सिर्फ मेरा दोस्त है। मुझे उसके साथ बातचीत करना पसंद है। वह एक इंसान के तौर पर बहुत अच्छा है और वह जल्द ही डेब्यू करने वाला है।"हाल ही में हुई दिवाली पार्टी में इब्राहिम और पलक को साथ देखा गया था। इब्राहिम की मुलाकात विजय वर्मा और तमन्ना से हुई थी। वह वीडियो वायरल हो गया। इब्राहिम अक्सर पैपराजी की भीड़ में पलक को सुरक्षित रखते नजर आते थे। कभी-कभी वह उनका हाथ पकड़कर उन्हें कार में बिठाते नजर आते थे। नेटिज़न्स को शक था कि पलक उनके पटौदी स्थित घर भी गई थीं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से डेब्यू किया था। इब्राहिम ने करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। जल्द ही वह थ्रिलर फिल्म 'सरजमीन' से डेब्यू करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें