मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिराज सिंह कल दो दिवसीय भूमि संवाद का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को दो दिवसीय भूमि संवाद VIII का उद्घाटन करेंगे।दिल्ली में 8 और 9 फरवरी को आयोजित दाे दिवसीय सम्मेलन का आयोजन भूमि संसाधन विभाग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान "भूमि प्रबंधन आधुनिकीकरण में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना" विषय पर चर्चा होगी।

इस सम्मेलन में राज्य के राजस्व व पंजीकरण सचिव और पंजीकरण महानिरीक्षक (आईजीआर) अधिकारियों से युक्त राज्य प्रतिनिधिमंडल प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों और अन्य हित-धारकों के प्रतिनिधियों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्मेलन में भूमि प्रबंधन के आधुनिकीकरण में अच्छी प्रथाओं से संबंधित कई विषयों को शामिल किया जाएगा। यह सम्मेलन केंद्र और राज्य व केंद्रशासित प्रदेश सरकारों और संस्थानों सहित विभिन्न हित-धारक समूहों के वक्ताओं और प्रतिभागियों के एक विविध समूह को एक साथ लाएगा। यह सम्मेलन ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान, नवाचारों को प्रदर्शित, सफल केस अध्ययनों को साझा, समाधानों की पहचान, भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करने और विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में संभावित उपयोग पर पारस्परिक सीखने के अवसर प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें