मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही चीन की कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। फिलहाल, वह होम आइसोलेशन में चले गए हैं। पीएम इमरान खान के विशेष सहायक ने उनके संक्रमित होने की ट्वीट कर जानकारी दी।

18 मार्च को इमरान खान ने चीन की साइनोफार्मा वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। चीन की यह एकमात्र वैक्सीन पाकिस्तान में अभी उपलब्ध है, जिसकी कोरोना से बचाव के लिए दो खुराक लेना जरूरी है। चीन ने पाकिस्तान को एक फरवरी को पांच लाख टीके मुहैया कराए थे। ये टीके दान में दिए गए हैं।

इसके दूसरे ही दिन से पाकिस्तान ने देश में टीकाकरण शुरू कर दिया था। चीन से टीके की दूसरी खेप 17 मार्च को पाकिस्तान पहुंची थी। इसके दूसरे दिन पीएम इमरान खान ने टीका लगवाया था और दो दिन बाद वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

20 मार्च 2021: एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें