तेजस्वनी परियोजना के तहत किशोरी उनमुखीकरण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
धनबाद। झारखंड सरकार के तेजस्वनी परियोजना के तहत पंचायत सचिवालय काण्ड्रा में किशोरी उनमुखीकरण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में किशोरीयों ने समाजिक रहन सहन पर चर्चा करते हुए चार्ट पेपर पर चित्रकला को उकेरा। सभी किशोरियों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाया और सभी का मन मोह लिया।
उत्कृष्ठ चित्रकला बनाने वाली किशोरियों को टॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलस्टर कोर्डिनेटर बेला कुमारी ने किशोरियों को जागरुक करते हुए कहा कि समाजिक स्तर पर किस प्रकार से रहन सहन करना है, वह समुह के माध्यम से ही सीख सकते है।
आपको उच्च शिक्षा भी प्राप्त करना है साथ ही कुछ प्रशिक्षण भी प्राप्त करना है। तभी आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते है। मौके पर प्रशिक्षक के रूप में कलस्टर कोर्डिनेटर बेला कुमारी, वाइएफ अष्टमी देवी, पुष्पा देवी, प्रिति देवी, बॉबी देवी समेत दर्जनों किशोरी शामिल थी।





