मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

चित्रकार अनिकेत राज को मिला गोल्ड मेडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चित्रकार अनिकेत राज को मिला गोल्ड मेडल

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के पंचमंदिर चौक के वार्ड नंबर 20 निवासी दिनेश कुमार और सरिता देवी के सुपुत्र सुप्रसिद्ध चित्रकार अनिकेत राज को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है,कि अनिकेत ने हाल ही में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पिकासो आर्ट कॉन्टेस्ट में भाग लिया और डायमंड आर्टिस्ट अवॉर्ड जीता। उन्हें इस प्रतियोगिता में 100 में से 85 अंक प्राप्त हुए।

इस प्रतियोगिता में जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूयॉर्क, मिस्र और लंदन समेत 41 देशों के लगभग 1500 कलाकारों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई माह में ऑनलाइन हुआ था और परिणाम 11 अगस्त को घोषित किए गए। अनिकेत के इस उपलब्धि पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके पुत्र नीरज सिंह ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर अनिकेत राज को गोल्ड मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश चंदौली के पूर्व ज़िला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें