मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा व पंजाब में कल से शुरू होगी धान की खरीद, संयुक्‍त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन वापस लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

हरियाणा में धान की खरीद कल से शुरू होगी। हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने दिल्‍ली में बात करने के बाद यह घोषणा की। पहले केंद्र सरकार ने धान खरीद 11 अक्‍टूबर से शुरू करने को कहा था।

नई दिल्‍ली/चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद कल शुरू हो जाएगी है। दिल्‍ली में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने इसकी घोषणा की। सीएम ने इसके लिए प्रयास शुरू कर थे। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से बात करने के लिए दिल्‍ली गए हैं। बता दें कि हरियाणा में धान की खरीद में देरी के विरोध में शनिवार को किसान सड़कों पर उतर आए। धान की खरीद कल से शुरू करने के फैसले के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की है।

सीएम मनोहरलाल व अश्विनी चौबे की दिल्‍ली में वार्ता के बाद की घोषणा

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के साथ केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति व उपभोक्‍ता राज्‍यमंत्री अश्‍वनी चौबे ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद कल से शुरू हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि मानूसन में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान की खरीद शुरू करने काे 1 अक्‍टूबर की बजाए 11 अक्‍टूबर से करने का फैसला किया था।

केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अश्विनी चौबे से बात करते हरियाणा के सीएम मनोहरलाल और डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चाैटाला। (एएनआइ)

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि किसानों की ओर से आज कई जगह धरना-प्रदर्शन किया गया कि धान की खरीद को जल्दी कराया जाए। हमें भी लगता है कि खरीद वास्तव में शुरू होनी चाहिए। अब निर्णय हो गया है और उम्‍मीद है कि अब किसान धरना-प्रदर्शन समाप्त कर देंगे।

मनो‍हरलाल ने कहा कि हरियाणा की मंडियों में धान आ चुका है और किसानों की ओर से भी मांग थी कि धान की खरीद को जल्दी शुरू किया जाए। हमने अश्विनी कुमार चौबे से निवेदन किया कि इसे जल्दी शुरू किया जाए। ये फैसला हुआ है कि कल से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने किसानों के विरोध को देखते हुए धान की खरीद तुरंत शुरू करवाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के लिए वह दोपहर बाद अचानक दिल्ली रवाना हुए। हरियाण के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी मुख्यमंत्री के साथ दिल्‍ली गए। सीएम मनोहरलाल ने कहा कि राज्‍य के किसानों को धान की बिक्री में कोई परेशानी नहीं होने देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने धान की खरीद के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की।

हरियाणा में पहले 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू होनी थी। लेकिन, बारिश के कारण खरीद एक अक्‍टूबर से करने की घोषणा की गई। इसके बाद अब केंद्र सरकार ने राज्‍य में 11 अक्‍टूबर से धान की एमएसपी पर खरीद शुरू करने को कहा। इसके बाद शनिवार को किसान धान की खरीद में देरी के विराेध में सड़कों पर उतर आए। राज्‍यभर में भाजपा के मंत्रियों, विधायकाें व अन्‍य नेताओें के आवास पर किसान प्रदर्शन किया और धरना दिया। करनाल में भी किसान मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल के आवास पर धरना दिया।

किसानों का कहना है कि खरीद में देरी से उनके लिए धान के भंडारण की मुश्किल पैदा हो गई है। इससे धान खराब होने का भी खतरा है। प्रदर्शनकारी किसानों की मांग थी कि धान की खरीद तुरंत शुरू किया जाए। किसानों की समस्‍या को देखते हुए हरियाणा सरकार सक्रिय हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें