मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

अमानत पुल पर खून से लिखा मिला पब्जी , जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेदिनीनगर। जिले में सोशल नेटवर्किंग साईट पब्जी गेम का नशा अब सर चढ़ कर बोलने लगा है। अभी तक तो बच्चे मोबाईल पर ही पब्जी गेम के दिवाना हुआ करते थे। लेकिन मंगलवार की रात पुल पर किसी ने खून से पब्जी लिखकर सनसनी फैला दी। शहर से गांव तक जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली लोग अमानत पुल पर खून से लिखे पब्जी देखने के लिए उमड़ पड़े। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच कर पूरे मामले का पता लगाने में जुट गयी है।

गौरतलब है कि पाटन व सदर थाना को जोड़ने वाली अमानत नदी की पुल पर किसी ने खून से पब्जी लिख दिया। पुलिस ने मौके से ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया है, जिससे यह पता चल सके कि खून आदमी का है या किसी जानवर का है। अमानत नदी की पुल पर जिस जगह पर पब्जी लिखा है, उस जगह पर काफी मात्रा में खून के छींटे पड़े हैं। इससे पुलिस यह अंदाज लगा रही है कि जो भी व्यक्ति इस तरह का काम किया होगा वह निश्चित तौर पर कम से कम आधा घंटा तक जरूर रूका होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें