मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश में कांशीराम की जयंती मनायेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश में कांशीराम की जयंती मनायेगी कांग्रेस, राहुल गांधी करेंगे संबोधित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को शुक्रवार काे कांग्रेस पार्टी सामाजिक परिवर्तन दिवस के रूप में मनायेगी। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग और अनुसूचित जाति विभाग की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि कांग्रेस आज एक वृहद कार्यक्रम कर कांशीराम के विचारों को आगे ले जाएंगे और उनके सपने का भारत बनाऐंगे। कांग्रेस कांशीराम की जयंती को "सामाजिक परिवर्तन दिवस " के रूप में मना रही है। उनकी जयंती पर बहुजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, शोषितों कमजोरों को निशाना बनाकर मारा जा रहा और प्रताड़ित किया जा रहा।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष अनिल जयहिंद , राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, प्रदीप नरवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें