मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट के विरोध में रातभर मचा बवाल, भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में मुस्लिम युवक से मारपीट के विरोध में रातभर मचा बवाल, भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

- पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागूभोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पुराने शहर में मंगलवार रात उस समय तनाव बढ़ गया, जब एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। स्थिति इस कदर बिगड़ी कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू करनी पड़ी।यह है मामलादरअसल, घटना 9 मई की है, जब गौतम नगर के एक होटल में हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ा था। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट की, उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोता और उसे अर्धनग्न कर अपमानित किया। इस दौरान की गई आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश फैल गया।इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार दोपहर से ही ताजुल मस्जिद, पीरगेट और इमामीगेट क्षेत्र में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। शहर काजी, विधायक आरिफ मसूद और अतीक अकील ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपियों पर एनएसए लगाने और 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग की।पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोलेरात करीब 8:30 बजे पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए भीड़ उग्र हो गई। रात 1 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान मोती मस्जिद क्षेत्र में पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे तलैया थाने का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। हालात को देखते हुए पुराने शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी अनिल वाजपेयी के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।युवती का बयानइस पूरे मामले में अहम मोड़ तब आया जब युवती ने पुलिस पूछताछ में स्पष्ट किया कि वह युवक (आरिफ खान) के साथ पिछले 5 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में है। युवती ने किसी भी तरह की जबरदस्ती से इनकार किया और बताया कि वे अपनी मर्जी से होटल पहुंचे थे। युवती ने युवक के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।मुस्लिम समाज की चेतावनीप्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपियों की न केवल गिरफ्तारी हो, बल्कि उनके खिलाफ 'बुल्डोजर कार्रवाई' भी की जाए। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भोपाल बंद का आह्वान किया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट पर है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें